एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार आने वाला है। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, घाट सजने लगे हैं और छठ गीत (Chhath Song) बजने लगे हैं। छठ पूजा पर कई आइकॉनिक गाने बने हैं जो भक्ति में मग्न कर देते हैं।
4 साल पहले मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने भी एक छठ गीत गाया था जो हर साल घाटों की शोभा बढ़ाता है। इस गीत में छठी मइया की आस्था और भगवान सूर्य की पूजा को दिखाया गया है।