स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। कई विवादों के बाद एनिमेशन फिल्‍म महाप्रभु जगन्नाथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्‍म में महाप्रभु की भक्‍त वत्‍सलता को दिखाने का प्रयास किया गया है। यह फिल्‍म कई पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेकर बनाई गई है, जिसमें दर्शाया गया है कि भगवान अपने भक्‍तों के लिए किसी भी सीमा को पार कर सकते हैं।
एनिमेशन माध्यम होने के कारण कल्पनाओं और पौराणिक प्रसंगों को भव्य विजुअल्स के जरिए पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है।