एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाकाव्य महाभारत सिनेमा जगत का सबसे लोकप्रिय माइथोलॉजिकल जॉनर माना जाता है। बी आर चोपड़ा के महाभारत टीवी सीरियल से लेकर अब तक कई सारे धारावाहिक, फिल्म और सीरीज का निर्माण किया जा चुका है। अब इस मामले में एक और नई सीरीज द लीजेंड ऑफ करण का नाम शामिल हो रहा है, जिसमें महाभारत के वीर योद्धा कर्ण की कहानी को दर्शाया जाएगा।