एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दूरदर्शन (Doordarshan) ने वैसे तो दर्शकों को कई यादगार शोज को दिए हैं, लेकिन जब बात चैनल के सबसे पॉपुलर सीरियल्स की होती है, तो उसमें रामानंद सागर की रामायण और बी.आर.चोपड़ा की महाभारत जरूर शामिल होती हैं। यह दोनों ही शो भारतीय ऑडियंस के लिए बेहद खास हैं।
अब 36 सालों के बाद बी.आर.चोपड़ा (B.R.Chopra) के कालजयी शो महाभारत के सेट से अर्जुन का किरदार अदा करने वाले फिरोज खान का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेट पर फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख फैंस का दिल भी पसीज गया है।