एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के दिनों में हर तरफ मां दुर्गा की जय-जयकार हो रही है। इस खास मौके पर अब महादेवी आदिशक्ति: द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया है। साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट की जानकारी भी मेकर्स की तरफ से दी गई है। आइए इस फिल्म के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं।