Entertainment
मीराबाई के भजन से निकला Madhuri Dixit का 29 साल पुराना ये कल्ट गाना, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने बनाया क्लासिक
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जिनका रीमेक बनाकर उन्हें मॉर्डन तरीके से दूसरी फिल्मों में इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा कई बार इसे सीधे रीमेक न करके रिमिक्स या फिर नए दौर की धुनों, रैप के साथ जो
लेखक Surabhi Shukla38K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जिनका रीमेक बनाकर उन्हें मॉर्डन तरीके से दूसरी फिल्मों में इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा कई बार इसे सीधे रीमेक न करके रिमिक्स या फिर नए दौर की धुनों, रैप के साथ जोड़कर बदला जाता है।
कृष्ण भक्ति पर बना गाना
आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसकी रचना सदियों पुरानी है। इसे कृष्ण भक्ति में भगवान के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए भी गाया जाता है। हम बात कर रहे हैं साल 1997 में आई फिल्म 'कोयला' (Koyla) की जिसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) लीड रोल में नजर आए थे।



