एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लस्ट स्टोरीज ओटीटी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी है। अब तक अपने दो पार्ट से फैंस का मनोरंजन करने वाली ये मूवी फ्रेंचाइजी तीसरी किस्त यानी लस्ट स्टोरीज 3 (Lust Stories 3) के साथ वापसी करने जा रही है। हाल ही में लस्ट स्टोरीज 3 का आधिकारिक एलान किया गया है और अब इसका ट्रेलर भी सामने आ गया है।
लस्ट स्टोरीज 3 के ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि इस बार मूवी में लस्ट और लव का ट्रिपल डोज मिलेगा। आइए जानते हैं कि ओटीटी पर लस्ट स्टोरीज 3 कब और कहां स्ट्रीम होगी।