एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की एमी-नॉमिनेटेड एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज' अपने तीसरे सीजन, 'लस्ट स्टोरीज 3' के साथ वापस आ रही है। इस नए सीजन में चार अलग-अलग तरह के फिल्ममेकर्स- विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज एक साथ आ रहे हैं।
वे चार ऐसी कहानियां लेकर आ रहे हैं जिनमें प्यार, वासना, रिश्तों और दबी हुई इच्छाओं को बहुत ही निजी और आज के दौर के नजरिए से दिखाया गया है।