एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लव एंड वॉर से पहला लुक शेयर करने के बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी पहला लुक फिल्म से शेयर किया। इस पोस्टर में आलिया भट्ट कैबरे थीम लुक में नजर आईं। जहां कुछ लोगों ने उनके लुक की तुलना अनुष्का शर्मा से की, तो वहीं यूजर्स का कहना है कि वह सिमिलर टॉक्सिक की कियारा आडवाणी की वाइब दे रहीं हैं।