एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में वरुण यादव (उर्फ लैला) के दोस्त आरुष भोला (Aarush Bhola) 'लॉक अप 2' के घर में गए हैं। वहां से उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया जिसका टाइटल था, 'लॉक अप (Lock Upp 2) के घर के अंदर – 40 दिनों बाद लैला से मुलाकात।' व्लॉग में, आरुष ने मजाक-मजाक में इशारा किया कि यह रियलिटी शो स्क्रिप्टेड है, क्योंकि उन्होंने एक क्रू मेंबर को कागजों का बंडल पकड़े हुए देखा।
वीडियो में, आरुष ने कैमरा एक आदमी की तरफ घुमाया, जो शो के क्रू का मेंबर लग रहा था और हाथ में स्क्रिप्ट जैसा लिए कुछ पढ़ रहा था। उन्हें देखकर आरुष ने मजाक में कहा, 'भाई, मुझे पूरे 6 दिन की स्क्रिप्ट पता चल गई है जो पीछे चल रही है। मैं तुम्हें बता दूंगा।'