एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के गीतों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। हजारों गानों को अमर बनाने वालीं 'सुरों की रानी' लता दीदी लगभग हर म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद हुआ करती थीं।
लता मंगेशकर ने नेत्रहीन संगीतकार और गीतकार रवींद्र जैन (Ravindra Jain) के लिए भी कई गाने गाए हैं। उनका एक गीत 35 साल पहले आया था जो आज भी हिट है। इस गीत में हीरोइन खुद की तुलना 'हिना' यानी मेहंदी से कर रही है जो खुशबू फैलाती है और रंग भरती है।