Entertainment
'बरेली में झुमका गिराने' वाला वो गीतकार... झेला बंटवारे का दर्द, Lata Mangeshkar को दिए सदाबहार हिट गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1947 में फिल्म 'दो भाई' (Do Bhai) आई जिसका गीत 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' (Mera Sunder Sapna Beet Gaya) सुपरहिट हुआ था। इस गीत ने न केवल गायिका गीता दत्त (Geeta Dutt) को रातोंरात स्टार बना दि
लेखक Rinki Tiwari79K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1947 में फिल्म 'दो भाई' (Do Bhai) आई जिसका गीत 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' (Mera Sunder Sapna Beet Gaya) सुपरहिट हुआ था। इस गीत ने न केवल गायिका गीता दत्त (Geeta Dutt) को रातोंरात स्टार बना दिया, बल्कि इसे लिखने वाले गीतकार की भी किस्मत चमक गई।
जिस गीतकार ने यह गाना लिखा, वो पहले डायलॉग राइटर के तौर पर काम करते थे। कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके थे। फिर 'दो भाई' के लिए उन्हें गाने लिखने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने दो गाने लिखे। एक तो 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' और दूसरा गाना 'याद करोगे'। दोनों ही गाने सुपरहिट हो गए और गीतकार की लॉटरी लग गई।



