एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को 'सुरों की रानी', 'स्वर कोकिला' और 'स्वर साम्राज्ञी' कहकर बुलाया जाता है। उनकी आवाज में ऐसा जादू था जिसे सुनते ही हर कोई खो जाता।
एक बार सिंगर और संगीतकार हेमंत कुमार ने कहा था कि जब लता मंगेशकर गाती हैं तो लगता है कि कोई महिला संत एक भक्ति गीत गा रही हो।