एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'क्वीन ऑफ मेलोडी' लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने हिंदी-बांग्ला यहां तक विदेशी भाषाओं के साथ-साथ कई भोजपुरी गीत (Bhojpuri Song) भी गाए हैं जो आज भी अमर हैं। उनका एक भोजपुरी गाना 63 साल से राज कर रहा है।
लता मंगेशकर ने भोजपुरी में न केवल छठी मईया (Chhathi Maiya Song) का गीत गाया है, बल्कि रोमांटिक गानों को भी आवाज दी है। उनका एक गीत इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग इस पर रील्स बनाते हैं। लता मंगेशकर के इस भोजपुरी गीत (Lata Mangeshkar Bhojpuri Song) को कई बार रीक्रिएट भी किया गया है।