एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज भले ही भारत की 'नाइटिंगेल' (सुर कोकिला) कही जाने वाली गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी। उनकी सुरीली आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।
संगीत की दुनिया पर उनका प्रभाव बेमिसाल है जिसे आज और आने वाले समय में शायद ही कोई मैच कर पाएगा। उन्होंने 36 से ज्यादा भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। वैसे तो लता जी के सारे ही गाने बहुत पॉपुलर थे लेकिन 1964 में रिलीज हुए उनके एक गाने की कहानी बहुत दिलचस्प है।