एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'चंदू चैम्पियन' के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कबीर खान (Kabir Khan) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में जुट चुके हैं।
'चंदू चैम्पियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक और कबीर फिर से साथ में एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल 'लड़ाकू' (Ladaku Film) है। फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।