एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे अधिक लोकप्रिय गायकों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कुमार सानू (Kumar Sanu) का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। क्योंकि सानू दा वही गायक हैं, जिन्होंने 90 के दशक को कल्ट क्लासिक गीतों के दम पर पहचान दिलाई है।