एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 90 के दशक में ऋषि कपूर, अजय देवगन और शाह रुख खान जैसे कई फिल्म कलाकारों की फिल्मों के रोमांटिक गीतों को अपनी आवाज दी, जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है।
इस मामले में 80 के दशक के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी शामिल होता है, जिनकी फिल्म के एक कालजयी रोमांटिक सॉन्ग को सानू द ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। 32 साल पहले आया कुमार सानू का ये गीत आज भी सिनेमा जगत में अमर है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है-