एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में बतौर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने कई सदाबहार रोमांटिक गीतों को गाया था, जिनकी गूंज आज भी सुनाई देती है। इस दौरान सानू दा ने कई ऐसे सैड सॉन्ग को भी अपनी आवाज दी, जिन्होंने आशिकों के दिलों के दर्द को बयां किया।