एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन (Kriti Sanon) के रक्षा बंधन (Rakhsha Bandhan) विज्ञापन को लेकर विवाद पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। इसी बीच, अभिनेत्री सेलिना जेटली (Celina Jaitly) भी अपने पहनावे को लेकर सवालों के घेरे में आ गई हैं।
सेलिना के ब्लाउज पर लोगों ने उठाए सवाल
हाल ही में उन्हें मुंबई में एक रक्षा बंधन के एक इवेंट में साड़ी के साथ लाल रंग का डीप नेक ब्लाउज पहने देखा गया। कृति सैनन के ब्रालेट टॉप विज्ञापन विवाद के बीच, नेटिजन्स अब सेलिना की रक्षा बंधन के दौरान ब्लाउज पहनने को लेकर आलोचना कर रहे हैं।