Entertainment
ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही Korean Kanakaraju, कब और कहां रिलीज होगी वरुण तेज की हॉरर कॉमेडी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण तेज कोनिडेला और रितिका नायक की 'कोरियन कनकराजु' 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी यह इंडो-कोरियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम होने
लेखक Ekta Gupta65K पढ़े गए
-1788168479722.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण तेज कोनिडेला और रितिका नायक की 'कोरियन कनकराजु' 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी यह इंडो-कोरियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यहां देखें OTT पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
क्या है कोरियन कनकराजु की कहानी?
'कोरियन कनकराजु' (Korean Kanakaraju) की कहानी का लीड हीरो है कनकराजु, जो गुस्सैल लेकिन बेफिक्र नौजवान है। वह एक पारंपरिक भजन मंडली चलाता है और साथ ही अपने परिवार का खर्च भी उठाता है। उसे एक लड़की, चैत्रा से प्यार है, जो पास के ही एक मोटर प्लांट में काम करती है और साउथ कोरिया जाने का सपना देखती है; उसे वहां की संस्कृति, K-पॉप और K-ड्रामा बहुत पसंद हैं।

-1795275508338.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795272915531.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
