एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) शुरू हो गया है। रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए कई कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है जिनमें से एक गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भी हैं।
टीवी एक्टर गौरव खन्ना भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का हिस्सा हैं। शो में वह अपने डर को काबू करके खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। हालांकि, एक स्टंट में उनको गहरी चोटें आई हैं। खुद एक्टर ने एक वीडियो के जरिए अपने सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस को शेयर किया है।