एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्द और प्यार का एहसास लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। वह श्रीलीला (Sreeleela) के साथ पहली बार फिल्म कर रहे हैं जिसकी रिलीज डेट भी आखिरकार सामने आ गई है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म की चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। इस फिल्म को 'आशिकी 3' बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है। खैर, टाइटल भले ही सामने न आया हो, लेकिन रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।