एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मामले में अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम भी शामिल रहा, जिन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर चुना गया। इस उपलब्धि को लेकर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशन नोट शेयर किया है।