एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के तौर पर काफी मशहूर हैं। 90 के दशक में बैक टू बैक हिट मूवीज के दम पर करिश्मा ने हिंदी सिनेमा में अपना खास मुकाम बनाया। इस दौरान उनके कई सारे गाने भी पॉपुलर हुए थे।
इस आधार पर आज हम आपको करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक 31 साल पुराने सॉन्ग की मेकिंग का दिलचस्प किस्सा आपको बताने जा रहे हैं, जिसको बिहार की नौटंकी की मदद से बनाया गया था। गांव-देहात में आज भी करिश्मा का वह गीत खूब सुना जाता है।