एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में शामिल होने गई थीं। हालांकि कार्यक्रम के दौरान बाहर कथित तौर पर एक अनियंत्रित भीड़ जमा हो गई जिसने पूरा मामला खराब कर दिया।
भीड़ ने किया कार का पीछा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि जब अभिनेत्री वहां से बाहर निकल रही थीं, तब लोगों का एक बड़ा समूह उनकी कार के पीछे दौड़ रहा था और उनका पीछा कर रहा था। ऐसे में फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता हो गई। बाद में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह ठीक हैं।