एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना हो और शिव भक्ति गीत न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। सिनेमा ने कई शिव भजन और भक्ति गीत दिए हैं, जिनमें से एक कैलाश खेर (Kailash Kher) का सबसे सुपरहिट गीत भी शामिल है।
कैलाश खेर ने एक दशक पहले महाकाल पर एक ऐसा गाना बनाया जिसे सुनते ही हर कोई शिव की भक्ति में लीन होकर झूमने लग जाए। आज भी यह गीत हर किसी की जुबां पर रहता है। इसे सावन में सबसे ज्यादा सुना जाता है।