एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर आर आर जैसी फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर की टीम की तरफ से ये आधिकारिक जानकारी दी गई है कि वह घायल हो गए हैं और उन्हें कंधे में चोट लगी है।