एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ड्वेन जॉनसन और उनकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म जुमांजी को हर कोई पसंद करता है। लंबे समय से जुमांजी के आखिरी पार्ट जुमांजी ओपन वर्ल्ड का नाम चर्चा में बना हुआ है।
इस बीच मेकर्स की तरफ से जुमांजी 5 का एक और नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें रहस्यमी जंगल के अंदर एक बार से धांसू एडवेंचर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि द रॉक की आगामी फिल्म का ये ट्रेलर कैसा है।