एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के लिए गणेश चतुर्थी का मौका बेहद खास रहा। उन्हें बप्पा का सबसे अनमोल आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। सिंगर और उनकी पत्नी के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।
कब हुआ जुबिन के बेटे का जन्म?
जुबिन नौटियाल एक बेटे के पिता बन गए हैं। बॉम्बे टाइम्स से यह खुशी शेयर करते हुए उन्होंने कहा,'हां, मैं पिता बन गया हूं! हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के बहुत शुभ दिन पर हुआ। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और घर वापस आ गए हैं।'