एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कव्वाली के 'बादशाह' कहे जाने वाले नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) ने अपने सुरों से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को भी सजाया है। उन्होंने कई सदाबहार गाने गाए हैं जो आज भी म्यूजिक लवर्स के जेहन में बसते हैं। एक गाना 30 साल से कल्ट है।
नुसरत फतेह अली खान का ये गीत जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखा था। शोले और जंजीर जैसी फिल्में बना चुके जावेद अख्तर ने कई खूबसूरत गानों को लिखा है जिनमें से एक 1996 में बना नुसरत फतेह का गीत भी है। यह गीत जावेद अख्तर ने कलकत्ता के चौरंगी इलाके में लिखा था।