एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म 23 जुलाई, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म लगभग सात महीने की देरी के बाद बड़े पर्दे पर आ रही है और विजय के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
कुछ दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, अब तक 'जना नायकन' के पहले दिन के लिए 7 लाख से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने ब्लॉक सीटों को छोड़कर 17.27 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, और ब्लॉक सीटों को मिलाकर प्री-रिलीज कलेक्शन 23.16 करोड़ रुपये ग्रॉस है।