एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
फिल्म ने पहले दिन भारत में 42.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 80.82 करोड़ रुपये रही। अब सबकी नजरें दूसरे दिन की कमाई पर टिकी हुई हैं। दूसरे दिन फिल्म ने अभी तक 14.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 56.90 करोड़ रुपये हो गया है। अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है।