एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की नई फिल्म जन नायकन इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। एक्सेंटेंडेड वीकेंड रिलीज के तौर पर ये मूवी कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि विदेशों में जन नायकन (Jana Nayagan) ने मोटी कमाई करके दिखाई है, जिसके चलते विजय की फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में टॉपर निकली है। आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले तीन दिन में जन नायकन ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।