एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 महीने तक अटके रहने के बाद आखिरकार थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चार दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हुई और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने के लिए तैयार है।
उम्मीद है कि पहले दिन विजय की फिल्म जन नायकन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी। इसकी वजह फिल्म का एडवांस कलेक्शन है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने धांसू कमाई कर ली है।