प्रियंका सिंह, नई दिल्ली। लगभग साढ़े छह महीनों की प्रतिक्षा, कई विवाद के बाद आखिरकार साउथ सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म हिंदी में जन नेता और तमिल में जय नायगन के नाम से रिलीज हो गई है।
फिल्म के निर्माताओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बीच दिक्कतों के बाद फिल्म में कई कट लगे, संवाद म्यूट हुए, फिर फिल्म को ए सर्टिफिकेट से साथ हरी झंडी मिली। यह विजय की आखिरी फिल्म है, राजनीति में आने के बाद उन्होंने सिनेमा से दूरी बना ली है।