एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म के तौर पर जन नायकन ने सभी का दिल जीता है। सिनेमाघरों में तीसरे वीकेंड के बाद भी ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिख रही है।
इस बीच विजय की जन नायकन की ओटीटी रिलीज (Jana Nayagan OTT Release) की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तमिल सिनेमा की इस धांसू पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।