एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आईं कि रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) की रिलीज टल सकती है। ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म के कई हिस्सों की रीशूटिंग हो रही है।
हालांकि 2 सितंबर को 'जेलर 2' के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस करते हुए दर्शकों के चेहरे पर फिर से खुशी ला दी है।