Entertainment
Ishqa Ishqa की कहानी में कौन निकला विलेन? दिमाग हिला देगी साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की 'इश्का इश्का' पार्ट 2 की कहानी एक साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर के रूप में आगे बढ़ती है। यह कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है जहां पार्ट 1 का सस्पेंस भरा अंत हुआ था। अमित कुमार झ
लेखक Ekta Gupta156K पढ़े गए
-1792856246585.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की 'इश्का इश्का' पार्ट 2 की कहानी एक साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर के रूप में आगे बढ़ती है। यह कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है जहां पार्ट 1 का सस्पेंस भरा अंत हुआ था। अमित कुमार झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सत्यजीत दुबे (कबीर), हेली शाह (आरोही) और अनुष्का कौशिक (सुहानी) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
पार्ट 1 के क्लाइमैक्स में एक साल तक एक-दूसरे से दूर रहने का 'डेयर' खत्म हो जाता है। आरोही, कबीर की जिंदगी में वापस लौटती है वह घायल है, उस पर पट्टियां बंधी हैं, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान है। इसी के साथ पार्ट 2 में, साइकोलॉजिकल खेल और भी गहरा हो जाता है।



-1795174495620.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)