डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के पूर्व महासचिव राजीव मेहता पांच दिसंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं। पूर्व खेल प्रशासक सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का लगभग फैसला कर लिया है। मेहता निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव तथा ओलिंपिक चार्टर के तहत आईओए की स्वायत्तता के सम्मान की उम्मीद कर रहे हैं।