एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स के 26वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को आईफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेताओं के नामों का खुलासा किया गया।
धुरंधर, छावा और सैयारा का जलवा
विजेताओं में आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके अलावा, 'सैयारा' और 'छावा' ने भी कई अवार्ड जीते। OTT कैटेगरी में आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दबदबा रहा।