एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से हॉरर फिल्में तो बन रही हैं, लेकिन कॉमेडी के साथ। जहां डर के साथ मनोरंजन भी होता है। हालांकि, अब बड़े पर्दे पर एक ऐसी फिल्म आने वाली है जिसमें हंसी-मजाक नहीं, बल्कि सिर्फ खौफ होगा।
सितंबर के महीने में एक हॉरर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह कोई हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि सीरियस हॉरर थ्रिलर है जिसे सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है।