एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के डायरेक्शन से प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने बैकआउट कर लिया था। इसके बाद से लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस फ्रेंचाइजी को अब आगे कौन बढ़ाएगा। इसके बाद से ये खबर आने लगी कि अहमद खान इसे डायरेक्ट करेंगे।
अहमद ने हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) डायरेक्ट की थी। अब फाइनली निर्देशक ने इस पर रिएक्ट किया है।