एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह से फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने कामयाबी का अनोखा इतिहास लिखा है, उसके बारे में खूब चर्चा हो रही है। नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म के तौर पर इस मूवी ने दर्शकों के ऊपर अपनी गहरी छाप छोड़ी है और रिलीज के 40 दिन बीतने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ये उम्दा प्रदर्शन करती दिख रही है।