एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस फिल्म ने पहले 10 लाख रुपये से ओपनिंग की थी, आज वह बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ गई है। यह फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) है जिसने एक बार फिर अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबके होश उड़ा दिए हैं।
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश की कमाई एक महीने बाद भी करोड़ों में हो रही है। इस फिल्म का 37वां दिन का कलेक्शन लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्म हैवान (Haiwaan) और मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) से भी ज्यादा रहा।