एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश 2026 की ऐसी फिल्म साबित हुई है जिसने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। धीमी शुरुआत के बावजूद 'हनुमान अंश' बॉक्स-ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है।
हिंदी में अपनी चौथी हफ्ते में यह फिल्म कन्नड़ स्टार यश की 'टॉक्सिक' से भी आगे निकल गई है। साथ ही, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के इस बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है कि रिलीज से पहले बॉलीवुड ने इसे सपोर्ट नहीं किया था।