एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। होम्बले फिल्म्स हमेशा से रीजनल फिल्मों की एक बड़ी समर्थक रही है। केजीएफ से लेकर कांतारा के बाद उन्होंने 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कहानी को वर्ल्डवाइड ऑडियंस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म जब ग्लोबल स्तर पर रिलीज हुई तो इसकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ गई।