एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'हैवान' (Haiwaan Box Office Collection) बॉक्स ऑफिस पर 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनकी 2016 में आई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। हैवान को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली जिसका असर फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर पड़ रहा है।