स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। करीब दो करोड़ रुपये के बजट में नीब करोरी बाबा के जीवन सफर पर बनी फिल्‍म को मिली अप्रत्‍याशित सफलता ने न सिर्फ निर्माताओं को चौंकाया है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। इससे पहले ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’, ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ और ‘हनु मैन’ जैसी फिल्मों की सफलता भी इस बदलते रुझान की ओर इशारा कर चुकी है।