Entertainment
Hanuman Ansh के सीक्वल का हिस्सा होंगे Akshay Kumar? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया था अपना फेवरेट एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) अपनी रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रह
लेखक Surabhi Shukla144K पढ़े गए
-1790758504672.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) अपनी रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
दो सौ गुना कर डाली कमाई
इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसके बताए गए बजट का 200 गुना है। अच्छे रिव्यू मिलने के अलावा, फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके गाने जिद पे आ गईं पार्वती और मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान को काफी लोकप्रियता मिली।



